मृतक बच्चे के दादा अवतार सिंह के मुताबिक उनकी बहू कुलविंदर कौर और उसकी सास चरणजीत कौर के बीच हुए झगड़े के बाद कुलविंदर कौर अपने बेटे अर्शप्रीत सिंह को लेकर कमरे में सोने चली गई, रात 10:00 बजे कुलविंदर कौर ने कमरे को अंदर से लॉक कर लिया और कुछ देर बाद ही पोते अर्शप्रीत सिंह की चीखें सुनाई देने लगी जिसे सुनकर दोनों दादा दादी कमरे की तरफ भागे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था उन्होंने कमरा खोलने की भी कोशिश की लेकिन कमरा नहीं खुला। कुछ देर बाद बहु कुलविंदर कौर ने जब दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा अंदर काफी खून बिखरा पड़ा था और उनके पोते अर्शप्रीत की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।अवतार सिंह ने बताया कि बहु कुलविंदर कौर उनके पीछे भी चाकू लेकर भागी लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कुलविंदर कौर ने भी घर की छत से छलांग लगा दी गंभीर रूप में जख्मी हालत में उसे रिश्तेदारों ने जालंधर के एक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने कुलविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलयुगी मां ने अपने बेटे को चाकू से मार डाला
Aajkal
You May Also Like