घर बनायें हर्बल रूम फ्रेशनर

घर को महकाने के लिए रूम फ्रेशनर का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है, प्राकृतिक रूम फ्रेशनर घर में भी बनाया जा सकता है। यह सेहत के लिहाज़ से सुरक्षित भी है। तो आइए आपको रूम फ्रेशनर बनाने के सात नए तरीके बताते हैं ।
इसे बनाने की पहली  विधि इस तरह है
एक बर्तन में आधा लीटर पानी लें, संतरे का गोल टुकड़ा काटकर इसमें डालें। फिर 4-5 दालचीनी के टुकड़े, 8 -10 लौंग और वनीला एसेंस की 10-12 बूदें मिलाकर उबालें। ठंडा होने पर स्प्रे बोतल में भरें और घर में स्प्रे करें।


दूसरी विधि
एक कप पानी में संतरे या नींबू के छिलके, पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाकर उबालें। एक चम्मच वाइट विनेगर मिलाकर ठंडा करें और स्प्रे बोतल में भरकर छिड़कें।
तीसरी विधि 
स्प्रे बोतल में एक भाग वाइट विनेगर और पांच भाग पानी मिलाकर कमरों में छिड़काव करें। बदबू दूर होगी, ताजगी रहेगी।
चौथी विधि 
संतरे के छिलके को इस तरह छील लें कि कटोरा-सा बन जाए। इनके ऊपर नींबू का रस निचोड़ें और कुछ बूंदे सरसों के तेल की मिलाएं। करीब 10-15 बूंदें मनपसंद एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। बाती लगाकर दिए की तरह जलाएं। कमरा महक उठेगा।
पाँचवी विधि
बर्तन में एक कप पानी में नींबू का टुकड़ा, तुलसी की कुछ पत्तियां और वनीला एसेंस डालकर पकाएं। ठंडा होने पर स्प्रे  बोतल में भरकर पूरे घर में छिड़काव करें।
छठी विधि 
 एक कटोरी में मोटी सौंफ, जायफल, लौंग और वनीला एसेंस मिलाकर पंखे के नीचे रखने से घर खुशबू से भर जाएगा।
सातवीं विधि
कांच की चौड़े मुंह वाली बोतल में 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसमें कपूर तोड़कर डालें। आधे नींबू का रस, नींबू के छिलके, गुलाब के फूल की कुछ पंखुड़ियां मिलाएं। फिर जाली के कपड़े से बोतल का मुंह ढंककर रबर बैंड लगा दें और पंखे के नीचे रखें। कमरा महक उठेगा।
You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast