लॉक डाउन की वजह से से बनी इस संकट की घड़ी में बहुत से सेलिब्रिटी लोगों की मदद लिए आगे आए हैं। इसी कड़ी में अब परिणीति चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। वे वर्चुअल कॉफी डेट के जरिए फंड जुटाएंगी। यह काम परिणीति, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के चैरिटी इनिशिएटिव फैनकाइंड के साथ मिलकर कर करने जा रही हैं। इसके जरिए जो पैसा एकत्रित होगा उससे 'गिव इंडिया मिशन : राशन किट' केलिए फंड जुटाने में मदद की जाएगी। इस राशन किट का वितरण महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और तमिलनाडु में विभिन्न परिवारों के बीच किया जाएगा। उनकी इस पहल केजरिए बहुत सारे परिवारों के चार हजार सदस्यों को जरूरत सामान मुहैया कराया जाएगा। आपको यह भी बता कि परिणीति के साथ वर्चुअल डेटमें पार्टिंसिपेट करने के लिए डोनेट
करना होगा।
करना होगा।
