अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शुरू किया नया बिजनेस

आमतौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर स्टार किड्स फिल्मों में आने के सपने देखते हैं, लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन  नव्या नवेली नंदा ने बिजनेस में पैर रखा  है। नव्या नवेली नंदा एक बार फिर सोशल मीडिया पर  चर्चा में हैं। नव्या हाल ही में ग्रेजुएट पूरी की है,और उसकी उम्र  23 साल की है , नव्या ने अपने दोस्त अहिल्या मेहता, मल्लिका साहनी और प्रज्ञा साबू के साथ मिलकर आरा हेल्थ नाम से एक प्लेटफॉर्म लांच किया है, जहां महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को सुलझाया जाएगा। 

नव्या के इस काम से उनकी मां श्वेता बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन को नव्या पर गर्व हो रहा है। नव्या के मामा अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बहुत ही बढ़िया नव्या, मुझे तुम पर बहुत गर्व है, उनकी मां श्वेता बच्चन ने लिखा कि ब्रावो लेडीज, आगे बढ़ो और आसमान छुओ। वहीं  नव्या के दोस्त अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी ने लिखा कि बधाई हो नव्या नंदा।
हाल ही में जब नव्या ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया तो  उनके ग्रेजुएट होने की जानकारी बिग बी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी थी। अमिताभ ने अपनी पोस्ट में लिखा था-'नातिन नव्या...एक यंग स्टूडेंट की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन...ग्रेजुएशन डे। वह न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएट हो गई। लेकिन समारोह और उपस्थिति कोरोना और लॉकडाउन के कारण रद्द कर दिए गए। वह जा नहीं सकी। इस जरूरी मौके के लिए हम भी उसके साथ जाने वाले थे। लेकिन वह गाउन और कैप पहनना चाहती थी। इसलिए स्टाफ ने तत्काल गाउन और कैप सिलकर दिए। उसने इन्हें पहना और जलसा में अपने घर पर ही इसे सेलिब्रेट किया। नव्या आप पर गर्व है। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे। वाकई सकारात्मक खुशहाल रवैया। लव यू।' अमिताभ ने इसके अलावा भी कई अन्य पोस्ट शेयर  किये  थे । एक पोस्ट में नव्या के साथ उनकी मां स्वेता बच्चन नजर आ रही हैं।
You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast