सोशल मीडिया परआलिया ने बताई अपनी फिटनेस कंडीशन

लॉक डाउन में बॉलीवुड सितारे घर बैठे भी सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करने में लगे हुए हैं, सभी अपने सोशल मीडिया के ज़रिए एक्टिव हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार सुबह सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम ) पर वर्कआउट के बाद की एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी वर्तमान फिटनेस स्थिति के बारे में बताया। इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपने बढ़े हुए बालों की  कटिंग भी खुद ही की है ।
सेल्फी शेयर करते हुए आलिया ने  लिखा, '60 दिनों के बाद- ज्यादा मजबूत, ज्यादा फिट, बुर्पीज  में ज्यादा बेहतर, रस्सी कूदने में बहुत बेहतर, पुशअप्स में काफी ज्यादा बेहतर, रनिंग के लिए जुनूनी और सही खान-पान के प्रति तो और भी जुनूनी हो चुकी हूं। अगली चुनौती के आने का इंतजार कर रही हूं।'
You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast