देश इस समय कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस महामारी की मार झेल रही है। इस बीच बॉलीवुड से एक के बाद एक कई दुखद समाचार आ रहे हैं। अप्रैल माह में बॉलीवुड ने अपने दो बड़े दिग्गज अभिनेताओं को खोया दिया। मात्र 24 घंटे के अंदर इरफान खान और ऋषि कपूर इस दुनिया से चले गये। हाल ही में अमिर खान के बेहद करीबी असिस्टेंट अमोल पॉल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब अभिनेता शाहरुख खान के करीबी दोस्त के अचानक निधन होने की खबर है ।
शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के एक बहुत ही खास सदस्य अभिजीत का निधन हो गया है और अभिजीत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से शाहरुख खान के साथ जुड़े थे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। शाहरुख खान अभिजीत के मौत से हैरान हैं और उन्होंने दुख जताया है। शाहरुख ने अभिजीत के निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा-'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाना शुरू किया था। अभिजीत टीम के एक मजबूत और अहम हिस्सा थे। हमने कुछ अच्छा किया और कुछ गलत हुआ, लेकिन हमेशा ये विश्वास रहा कि हम इस मुश्किल दौर से निकल जाएंगे। क्योंकि टीम में अभिजीत जैसे लोग थे जो सब संभाल लेते थे। तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त।'

