बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं, वो भी अपने ट्वीट को लेकर।बॉलीवुड के शहंशाह ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कभी जीवन से जुड़े वाकये तो कभी सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। कभी अमिताभ अपने ट्वीट के जरिए लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। उन्हों ने शनिवारको अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमे उन्होंने मास्क पहना हुआ है। अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन अपने 3533वें ट्वीट में जिम जाने की बात कर रहे हैं। हालांकि जिम के लिए वह घर से बाहर नहीं जा रहे हैं, बल्कि जिम उनके घर पर ही है। अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में लोगों से घर में रहने की अपील की हैअमिताभ बच्चन ने लिखा-'चले भैया जिम, बाद में मिलते हैं। जिम यही है घर के बाहर नहीं।'
फोटो में अमिताभ बच्चन ने मुंह पर मास्क बांधा हुआ है और अपने सिर को कपड़े से ढका हुआ है। हाल में अमिताभ बच्चन ने कोरोना फाइटर्स के सम्मान में अपना ट्विटर अकाउंट का डीपी महाराष्ट्र पुलिस को समर्पित किया। बिग बी ने अपनी डीपी बदल कर उसकी जगह मुंबई पुलिस का लोगो लगा लिया है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के 'वर्कोहलिक मैन’ हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें शूजित सरकार की 'गुलाबो सिताबो', रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और नागराज मंजुले की 'झुंड' शामिल हैं। 'गुलाबो सिताबो' अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हो रही है ।
