भारत में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है , कोरोना के ज्यादा बढ़ने का कारण एक यह भी है कि मरीज की सही समय पर पहचान नहीं हो पाती,इसी बीच एक राहत की खबर भी आई है आईआईटी सूरत की कंप्यूटर साइंस की छात्रा एकता अरोड़ा ने अपने एक दोस्त कृष्ण ओझा के साथ मिलकर एक स्क्रीनिंग मशीन तैयार की है इस मशीन के जरिए कोरोना के लक्षण वाले मरीज की सिर्फ 1:30 मिनट में पहचान की जा सकेगी, यह स्केनर मशीन यह भी बताएगी के मरीज को कवारेंटाइन करने की जरूरत है या नहीं।
यह मशीन मरीज को 50 सेंटीमीटर की दूरी पर खड़ा करने पर ही स्कैन कर लेगी, और सारी जांच रिपोर्ट दे देगी कि मरीज को सर्दी खांसी बहती नाक छींक की शिकायत है या नहीं। मशीन को तैयार करने वाली एकता अरोड़ा रोपड़ पंजाब की रहने वाली है,
अपनी इस मशीन का नाम उसने ऑटोनॉमस कोविड-19 रखा है और इसके बारे में । पीएम व स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट करके बता दिया गया है